राची, झारखण्ड | अगस्त 31, 2024 ::
फ़ूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा सेवा भाव से लगातार भोजन का वितरण किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भी लगातार छठा (6) शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा अस्पताल परिसर में लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के चौथे चरण में आज लगभग 800 से 1000 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया है। समाजसेवियों के प्रोत्साहन से इस कार्यक्रम को सफलता मिल रही है। प्रत्येक सप्ताह लोगों की संख्या बढ़ रही है।
क्लब के सचिव मनोज मिश्रा ने सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। इससे समाज के अन्य लोगों को ऐसे नेक प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के उपाध्यक्ष खुशबु अग्रवाल कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, रीजनल चेयरपर्सन रतन अग्रवाल,ज़ोनल चेयरपर्सन प्रेम शंकर मिश्रा का भरपूर योगदान रहा।



