Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय मे इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  06, 2025 ::

ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय, रांची के इंडियन नॉलेज सिस्टम विभाग के द्वारा डॉ अनुपमा वर्मा एवं डॉ सिंपी रानी के संयोजन में आयोजित इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति (प्रो.) डॉ. मधुलिका कौशिक की अध्यक्षता में हुआ। संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्यवक्ता रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग पूर्व विभागाध्यक्ष (प्रो.) डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय, विशिष्ट अतिथिगण संत जेवियर कॉलेज, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश पांडे, सेवानिवृत प्राचार्य डॉ वासुदेव प्रसाद, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए संत जेवियर कॉलेज के डॉ जय प्रकाश पांडे ने भारतीय ज्ञान में गुरु परंपरा को विस्तार से बतलाया। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता (प्रो) डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं कृत्रिम मेधा विषय पर अपनी बातों को रखा।
संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के फैकल्टी डॉ तूलिका, डॉ विनय सहित विद्यार्थी आर्यन सिंह, सुप्रिया रॉय, भूमि सोनकर, आभास दुबे, प्रिंस कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगोष्ठी में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Reply