Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

झारखण्ड जिम्नास्टिक संघ के द्वारा राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों के बीच कॉस्ट्यूम का वितरण

 

रांची, झारखण्ड  | मार्च  | 21, 2022 ::
आज दिनांक 21-03-2022 को झारखण्ड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी सचिव राजीव रंजन के द्वारा एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगीयों के बीच कॉस्ट्यूम का वितरण किया।
ज्ञात हो कि झारखंड राज्य के जिम्नास्टिक खिलाड़ी पहली बार एरोबिक जिम्नास्टिक की टीम बैंगलोर-कर्नाटक में होने वाले 16वीं एरोबिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कल हटिया यशवंतपुर ट्रेन से प्रस्थान करेगी। यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग-यथा-सीनीयर, जूनियर तथा सब-जूनियर वर्ग में आयोजित हो रही है, जो दिनांक 26-27 मार्च, 2022 से आयोजित होगी। इस कॉस्ट्यूम वितरण के दौरान कार्यकारी सचिव राजीव रंजन के अतिरिक्त एसोसिएट उपाध्यक्ष, संदीप केडिया, कोषाध्यक्ष गोविंद झा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष आर०के०आनन्द,महा-सचिव, झारखंड ऑलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक, उपाध्यक्ष-अनिल जयसवाल, कोषाध्यक्ष, शिवेंद्र दूबे, लायन्स क्लब के अध्यक्ष प्रदीप जैन, धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव, तथा अन्य जिला संघों ने टीम के अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply