Political editor of danik bhaskar, ranchi edition passes away, cm Jharkhand Expressed deep grief over the demise
Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दैनिक भास्कर रांची संस्करण के पॉलिटिकल एडिटर सतीश वर्मा के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, कहा : नहीं रहे पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ 

Political editor of danik bhaskar, ranchi edition passes away, cm Jharkhand Expressed deep grief over the demise

रांची , झारखण्ड | फरवरी | 08, 2020 ::
★पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ नहीं रहे…हेमन्त सोरेन
======================
★यह व्यक्तिगत क्षति है

★ हमने कर्मठ, जुझारू और बेहद सुलझे हुए इंसान को खो दिया है
..श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=====================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दैनिक भास्कर रांची संस्करण के पॉलिटिकल एडिटर सतीश वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है। पॉलिटिकल एडिटर के रूप में अक्सर उनसे मुलाकात होती थी। वे जुझारू, कर्मठ और बेहद सुलझे हुए इंसान थे। अपनी लेखनी और विनम्रता से उन्होंने सबको प्रभावित किया था। पत्रकारिता जगत में भी अपनी अलग पहचान उन्होंने बनाई थी।*

मुख्यमंत्री ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply