Breaking News Latest News राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अणुव्रत काव्यधारा का डिजीटल आयोजन

दिल्ली | जून | 06, 2020 :: वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में संयम से सकारात्मकता के प्रसार के उद्देश्य से
अणुव्रत समिति, दिल्ली ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अणुव्रत काव्यधारा का डिजीटल आयोजन किया।अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगलपाठ से प्रारम्भ इस कार्यक्रम में महान साहित्यकार साध्वीप्रमुखा श्री जी का पर्यावरण संरक्षण पर मार्मिक उदबोधन हुआ। अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक डूंगरवाल जी का विशेष संदेश शुभभावों से ओतप्रोत:था। सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि श्री गजेन्द्र सोलंकी की सुरम्य प्रस्तुति ने शमा बांध दिया।इस फेसबुक लाईव कार्यक्रम में स्वागत अणुव्रत समिति दिल्ली के अध्यक्ष डॉ.पीसी जैन ने,संचालन मन्त्री डॉ.कुसुम लुनिया ने ,अणुव्रत गीत पू.सहमन्त्री मनोज निहारिका खटेड ने,सूचनाए वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री शान्तिलाल पटावरी ने एवं आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री कमल बैंगानी ने किया। इस ओनलाइन प्रोग्राम को महासमिति पूर्वाध्यक्ष, सर्वश्री महेंद्र कर्णावट, डालम चंद कोठारी, सुरेंद्र जैन, अशोक संचेती, पूर्व महामंत्री
सर्वश्री मर्यादा कोठारी, अरुण संचेती
महामंत्री सर्वश्री भीखमचंद सुराणा,
कोषाध्यक्ष जय प्रकाश जैन, अणुव्रत सोशल वीडियो प्रभारी विमल बैद, अणुव्रत शिक्षक संसद के पू.अध्यक्ष तनसुख बैद,जैन विश्व भारती के साहित्य प्रभारी श्री धर्मचंद लूंकड़, पत्रिका पूर्व संपादक महेंद्र जैन, प्रसिद्ध लेखक नरेंद्र शर्मा’कुसुम’ , सुरेंद्र नाहटा ,रमेश जैन,दिल्ली सभा के महामंत्री श्री विजय चोपड़ा, तेरापंथ महिला मंडलअध्यक्षाश्रीमती निर्मला कोठारी, समिति परामर्शक डॉ. धनपत लुनिया, कोषाध्यक्ष श्री विवेक बोरङ, संगठन मंत्री श्री धनपत नाहटा, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अरुणा आनंद, महेंद्र चोरड़िया, कमल कल्पना सेठिया राजीव मेहनोत आदि की गरिमामय उपस्थिती में हजारों दर्शकों तक अणुव्रत के ग्यारवें नियम पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुचा।श्री रमेश खटेड विशाल लुनिया ,विनय जैन व प्रियंका महनोत का इसमें विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply