रांची , झारखण्ड | जून | 06, 2020 ::लॉक डाउन की लंबी मियाद तक गरीबो के बीच राशन मुहैया कराया जाता रहेगा।आज इलाही नगर पुनदाग में राशन बांटते हुए अमन फाउंडेशन के अध्य्क्ष सामाजिक सेवी कमाल अख्तर ने कही।इन्होंने कहा कि आज सब से अधिक जरूरतमंद मजदूर और रोज कमाने खाने वालों का परिवार है।लोगों का काम एक लंबे समय से बंद है।बाज़ारो में सामान दुगनी कीमत में भी नही मिल रही। इस नाजुक दौर में लोगो की सेवा ही सर्व धर्म है। हमे जाति धर्म से ऊपर उठ कर मानवता को बचाना है।इन्होंने सरकार से मांग की है कि जरूरत और रोजमर्रा के सामानों को सरकारी मूल्यों में अवाम को मुहैया कराने के लिए चलंत वाहन की सेवा हर मुहल्ला और बस्ती में दिया जाय।साथ ही चलंत चिकित्सा के माध्यम से लोगो को प्राथमिक उपचार और मौसमी बीमारियों पर दवा उपलब्ध कराई जाय । इस मौके पर धर्मेन्द्र सिंह,मो0 शाहबाज़ जाबिर हुसैन मुख्य रूप से जन सेवा में लगे है।
Related Articles
सेंट ज़ेवियर कॉलेज, रांची में ऑर्नामेंटल फिश फार्मिंग पर इंटरएक्टिव सत्र
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 12, 2025 :: सेंट ज़ेवियर कॉलेज, रांची की Society of Earth Observation and Conservation (SEOC) द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के सहयोग से कॉलेज परिसर में ऑर्नामेंटल फिश फार्मिंग पर एक जानकारीपूर्ण संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। डॉ. रितेश कुमार शुक्ला (प्राणी विज्ञान विभाग) के मार्गदर्शन में इस […]
विकास आयुक्त की अध्यक्षता में झारखंड सरकार के प्रतीक चिन्ह के संशोधन के लिए राज्य सरकार द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया
रांची , झारखण्ड | फरवरी | 11, 2020 :: ========================= विकास आयुक्त की अध्यक्षता में झारखंड सरकार के प्रतीक चिन्ह को संसोधित करते हुए नया स्वरूप देने के लिए सरकार द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति आवश्यक कार्रवाई करते हुए अपनी अनुशंसा के साथ प्रतिवेदन सरकार को समर्पित करेगी। मंत्रिमंडल सचिवालय […]
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत 29 लाख 99 हज़ार एक सौ रुपए का चेक प्रदान किया
राची,झारखण्ड | मार्च | 28, 2023 :: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत 29 लाख 99 हज़ार एक सौ रुपए का चेक प्रदान किया। इस मौके पर बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस राशि का इस्तेमाल दुमका, साहिबगंज और पूर्वी […]


