Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड राज्यस्तरीय U-17 सब जूनियर बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 2023 सह टीम का चयन ट्रायल रांची में संपन्न

राची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 13, 2023 ::  U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका एवं बालक कुश्ती प्रतियोगिता-2023 में भाग लेने हेतु झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन आज गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार, रांची में आयोजित किया गया।

उक्त चयन ट्रायल में पूरे जिले से 130 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का विधिवत उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के ,महासचिव श्री रजनीश कुमार, साथ में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष श्री बबलू कुमार,सीनियर प्लेयर सह कोच राजीव रंजन भीम,मधु तिर्की, एवं रांची जिला कुश्ती संघ सचिव अनिल यादव,गुमला जिला के सचिव निलेश कुमार साहू, गढ़वा जिला के सचिव धीरज चौबे साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

उक्त प्रतियोगिता सह चयन में चयनित पहलवान U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जो दिनांक 15 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 नंदिनी नगर गोंडा उत्तर प्रदेश, में आयोजित है सभी चयनित खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply