Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, वोट फॉर योर फ्यूचर

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 30, 2024 ::

“राष्ट्र और भविष्य के लिए मतदान”

संत जेवियर्स कॉलेज में युवाओं को वोट के प्रति किया जागरूक

संत जेवियर्स कॉलेज में दिनांक: 30/04/2024 मंगलवार शाम 3 बजे से न्यूज 99 और आई. क्यू ए. सी द्वारा आयोजित “वोट फॉर योर फ्यूचर” विषय के तहत कॉलेज के सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए वोटरों को मतदान के प्रति जागरूक करना था| राँची के नगर आयुक्त अमित कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए| उन्होंने नए मतदाताओं व कॉलेज के विद्यार्थियों को बताया कि लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन है| उन्होंने कहा कि सोच, पार्टी, सरकार सभी बदल सकते हैं लेकिन आपका पहला वोट हमेशा एक यादगार पल के तौर रह जाएगा| इस अवसर के मौके पर अतिथि राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा किसी भी कार्य योजना को कराने के लिए सरकार की जरुरत होती है उसके लिए वोट कर ही लोकतान्त्रिक सरकार चुन सकते हैं| मौके पर उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एन. लकड़ा ने कहा कि युवाओं को अपने समाज की विषमताओं को दूर करने के लिए सरकार चुनकर ही कर सकते हैं| उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कामयाबी एक सुबह जैसी होती है, मांगने पर नहीं जागने से ही मिलती है| न्यूज 99 के डायरेक्टर “राम प्रताप सिंह” , 99 ग्रूप के सी.एम.डी “श्याम पांडेय” ने भी अपने वक्तव्यों में कॉलेज के छात्रों को वोट के प्रति जागरूक किया| इस दौरान कार्यक्रम में एल्विन रोजारियो बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गयी जिसे कॉलेज के छात्रों ने काफी सराहा व उस आनंद का लुफ्त उठाया| बैंड ने बॉलीवुड व नागपुरी गानों से विद्यार्थियों का खूब झुमाया और मन को पुरे जोश से भर दिया|

मौके पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय मिंज, एस.जे., आईक्यूएसी संयोजक डॉ. शिव कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा, डॉ. मारकुस बारला, डॉ. इवाना चक्रबर्ती व अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र उपस्थित थे|

 

 

Leave a Reply