राची, झारखण्ड | सितम्बर 12, 2024 ::
झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) द्वारा आयोजित झारखंड वीमेंस टी20 लीग के फाइनल में रोमांचक मुकाबले में धनबाद ड्रैगन्स ने रांची रॉयल्स को 5 विकेट से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल की जेएसीए के मैदान में खेले गए इस मैच में आज धनबाद ड्रैगंस ने
रांची को पराजित किया.
धनबाद ड्रैगन्स पूरी प्रतियोगिता में अपराजय रही. प्रतियोगिता की विजेता टीम धनबाद ड्रैगन्स को ट्रॉफी में साथ 1 लाख का नगद का पुरस्कार दिया गया. वहीं उपविजेता टीम रांची रॉयल्स को ट्रॉफी के साथ 80 हजार का नगद का पुरस्कार दिया गया.
* रोमांचक मुकाबले में जीता धनबाद ड्रैगन्स
गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएससीए के मुख्य मैदान में खेला गया. रांची रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 116 रन बनाए. रांची की ओर से टीम की कप्तान रश्मि गुड़िया ने सर्वाधिक 45 रन बनाए. वहीं संध्या कुमारी ने 33 और प्रियंका सवाइयां ने 26 रनों की पारी खेली. धनबाद की ओर से दुर्गा मुर्मू ने 2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद ड्रैगन्स ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 117 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. धनबाद ड्रैगन्स की ओर से सलामी बैटर शशि माथुर ने 50 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं कप्तान दुर्गा मुर्मू ने 24 रनों की पारी खेली. रांची की ओर से आनंदिता, नेहा, प्रियंका और शैंपी ने 1- 1 विकेट झटके. मुकाबले में शानदार पारी खेलने वाली धनबाद ड्रैगन्स की शशि माथुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रांची जॉन के आईजी अखिलेश झा, जेएससीए के प्रेसिडेंट संजय सहाय, वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र सिन्हा, सेक्रेटरी देवाशीष चक्रवर्ती, ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएन सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया. इस दौरान मैच का संचालन सुमित्र पटनायक स्कोर परमजीत सिंह, चयन समिति के अध्यक्ष मिलन दत्त जयकुमार सिंह निशिकांत मोहंती और चरणजीत सिंह की अतिरिक्त महिला को सीमा सिंह आशा दास मनोज कुमार प्रकाश मंडा राजकुमार मनोज सिंह अरुण विद्यार्थी सोनी आजीवन सदस्य रणजीत सिंह काजल दास मनोज कुमार सुरेंद्र सिंह काका पंकज सहाय और जेएससीए के प्रतिनिधि आरटीआई गाने मान्य व्यक्ति उपस्थित थे.




