राची, झारखण्ड | सितम्बर 12, 2024 ::
जेसीआई रांची यूथ के द्वारा आज संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय की उत्कृष्ट छात्राओं के बीच जेसीआई इंडिया प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। छात्राओं की प्रतिभा से प्रभावित होकर जेसीआई यूथ रांची की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्राओं को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की।
बताते चलें कि जेसीआई वीक के इस अवसर पर जेसीआई रांची यूथ के पदाधिकारियों ने आज ही प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सज्जन अग्रवाल के नेतृत्व में मंगल मूर्ति हाइट में युवाओं के बीच ऑक्यूपेशनल ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भी आयोजन किया। इस दौरान युवाओं को करियर ओपरचुनिटी से अवगत कराते हुए वर्तमान परिपेक्ष्य के अनुसार विषय का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया।




