Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में धूम धाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

राची, झारखण्ड  | अगस्त   26, 2024 ::

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय कि ओर से कांके पिठौरिया ब।ड़ू केला बागान स्थित नव ज्योति भवन में जन्माष्टमी त्यौहार धूम धाम से मनाया गया।

केंद्र की संचालिका बी के राजमती बहन ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्म को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है।
भगवान कृष्ण के भक्त इस दिन को बहुत भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्हें देवत्व, प्रेम और धार्मिकता के प्रतीत के रूप में देखा जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं भक्तों को धर्म,कर्म और भक्ति के आधार पर जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।

कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया ।
साथ ही साथ सभी भक्तों को भोग का भी वितरण किया गया।

मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार पोद्दार, विजया कुमारी,सोनी , प्रिंस कुमार, अशोक उरांव ,ज्योति कुमारी, कुसुम देवी , लीला देवी, उर्मिला देवी, कविता सेन, किरण देवी,परमिला देवी, अदिति कुमार,ज्योति कुमारी समेत कई भक्त गण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply