राची, झारखण्ड | सितम्बर 12, 2024 ::
विकास विद्यालय में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्लस्टर तीन के अधीन चार दिवसीय एथलेटिक्स मीट का आज दूसरा दिन अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शनों से भरा रहा। जहाँ 130 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
द्वितीय दिवस के खेलों में 5000 मीटर, 3000 मीटर, 800 मीटर, 100 मीटर की लंबी दौड़, जेवएलीन थ्रो (700 ग्राम, 600 ग्राम), डिस्कस थ्रो (1.5 किग्रा, 1.75 किग्रा), लॉन्ग जम्प, ट्रिपल जम्प, हाई जम्प, शॉट पुट (3 किग्रा),रीले जैसे रोमांच से भरे खेल सम्मिलित रहे। प्रत्येक खेल में खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन तथा धैर्य को दर्शा रहा था।
कार्यक्रम के अंत में विकास विद्यालय राँची के प्राचार्य डॉ.पी.एस. कालरा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें 100 मीटर की दौड़ में विकास विद्यालय, राँची के बंश राज प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘स्वर्ण पदक’, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल कैन्टान्मेंट एरिया गया,बिहार के रविकांत कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त कर ‘रजत पदक’, विद्या ज्योति स्कूल सिंहभूम पश्चिम, झारखंड के सागर मुर्मू तृतीय स्थान प्राप्त कर ‘कास्य पदक’ के भागीदार बनें, वही दूसरी ओर डी बी एम एस कदमा हाई स्कूल सिंहभूम पूर्व,झारखंड की सूमोना ईशा मण्डल प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक सेंट कारेंस हाई स्कूल पटना,बिहार की अनन्या श्री द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक, तथा नोटरे डैम अकादेमी पटलीपुत्र, पटना बिहार की तनिशा सिंह तृतीय स्थान प्राप्त कर कास्य पदक की भागीदार बनीं।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. कालरा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज का दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन भरा दिन रहा जहाँ खिलाड़ियों के अंदर भरपूर उत्साह और जोश दिखा। हमें उम्मीद है कि कल का दिन भी इसी उत्कृष्टता से भरा होगा”।



