Breaking News Latest News झारखण्ड

धनबाद :: लोक आस्था का महापर्व छठ में धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण

धनबाद, झारखण्ड |  नवम्बर  | 18, 2020 :: हर वर्ष की भांति इस बार भी लोक आस्था का महापर्व छठ में धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण किया जा रहा है। बुधवार को कुम्हारपट्टी , बेकारबांध , बाबुडीह , बरवाअड्डा , देवी स्थान , दुर्गा मंडप पुराना स्टेशन , हरिहर धौड़ा धनसार आदि इलाको में साड़ी वितरण कार्यक्रम हुआ।

छठ घाट पर पूजा करने को लेकर रोक हटाने के मामले पर उन्होंने कहा यह जनता की आवाज का ही परिणाम है। प्रतिबंध हटाने को लेकर एक जन आंदोलन बन चुका था और जनता के आगे सरकार को झुकना पड़ा। लाखो ऐसे लोग है जिनके लिए अपने घर पर अर्घ्य अर्पित करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था कर पाना मुमकिन नही था।

उनके लिए नदी तालाब जलाशय ही एक मात्र विकल्प है। कोरोना का हवाला देकर राज्य सरकार ने घाट पर प्रतिबंध लगाया तो लोग सड़के पर उतरे सरकार तक अपनी आवाज पहुँचाई और आज प्रतिबंध हटने से लोग खुश है। उन्होंने कहा लोग घाट पर जरूर जाय साथ ही दो गज की दूरी मास्क का इस्तेमाल भी जरूर करे।

Leave a Reply