राची, झारखण्ड | अगस्त 28, 2024 ::
“संवाद आपके साथ” कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज तीसरे दिन गढ़वा- पलामू जिले के कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। कार्यकर्ताओं से संवाद के तहत कमलेश ने कहा कि चुनाव का शंखनाद हो गया है, हमारे पंचायत, प्रखंड अध्यक्ष जिला के नेता गण जितना सक्रिय और मजबूत रहेंगे उतना ही हम अपनी प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे। कांग्रेस के अतीत को याद करते हुए हमारे युवाओं को सीख लेना है कि हमें गांव -टोला की ओर चलना है, शोषित, पिछड़े, दलित, आदिवासी गरीबों के आंसुओं को पोछना है, उन्हें समाज के मुख्य धारा में मजबूती के साथ जोड़े रखना है, सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें अधिक से अधिक दिलाना है। नई उम्र की पीढ़ी को 18 वर्ष की उम्र में कांग्रेस ने मताधिकार दिया। इस अधिकार का उपयोग युवाओं को अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने में करना चाहिए ताकि क्षेत्र,राज्य, राष्ट्र के विकास के साथ नवनिर्माण में उनकी भूमिका तय हो सके। बड़ी सभाओं से ज्यादा लाभकर छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित कर अधिक लोगों की आवाज सुनी जा सकती है और उन्हें कांग्रेस की नीतियों कार्यक्रमों अवगत कराया जा सकता है, जमीनी स्तर तक काम करने का यह बेहतर तरीका हैः
उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार ने विपक्ष के तमाम झंझावातों को झेलते हुए एक बेहतर कार्यकाल दिया है। सरकार के कल्याणकारी काम लोगों की जुबान पर हैं। अगर आप बूथ जीतेंगे तो विधानसभा जीतेंगे।अपने बूथ पर आगे रहने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि 5 वर्षों पहले आपने कांग्रेस नीत महागठबंधन सरकार बनाने का जो संकल्प लिया था उसे पूरा किया और सरकार आपकी उम्मीदों पर खरा उतरी, आज फिर उसी जोश के साथ पुनः सत्ता में आने का संकल्प लेकर उसे पूरा करना है। हमे गठबंधन में ही चुनाव लड़ना है और कांग्रेस के साथ-साथ गठबंधन के उम्मीदवारों को मजबूती प्रदान करना है। अगर इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों की अधिक संख्या में जीत होती है तो सरकार में भी हमारी भागीदारी बढ़ेगी, इसके लिए हमें अत्यधिक मेहनत करनी होगी। इस चुनाव में अपने पक्ष मतदान करने के लिए हमें जनता से झूठ बोलने की आवश्यकता नहीं बल्कि अपने कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे, जनता को हम पर विश्वास है।
बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला अंसारी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश पॉल मुंजनी, मानस सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, जयशंकर पाठक ,चंद्रशेखर दुबे,दीनानाथ तिवारी, के एन त्रिपाठी, रामचंद्र सिंह, मोहम्मद तौसीफ, भीम कुमार, आशिक अंसारी, श्याम नारायण सिंह, शैलेंद्र प्रताप देव, राजेश रजक, इंद्रदेव बैठा, संजय सिंह खरवार,शैलेश चौबे, देवचंद यादव, जमाल अंसारी, भोला राम, कैमुद्दीन अंसारी, सोनू सिंह,मंजूर अंसारी,भरदुल चंद्रवंशी,रामचंद्र दीक्षित,रोहित पांडे, ईश्वर चौधरी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




