Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति

इंडिया गठबंधन में कई चक्र बातचीत के बावजूद धनवार सीट पर विवाद हल नहीं हो सका : भाकपा-माले

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   29, 2024 ::

बगोदर, निरसा और सिंदरी में क्रमशः विनोद सिंह, अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो इंडिया गठबंधन से भाकपा-माले उम्मीदवार के बतौर चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व विधायक कॉ राजकुमार यादव भाकपा-माले उम्मीदवार के बतौर धनवार सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इंडिया गठबंधन में कई चक्र बातचीत के बावजूद धनवार सीट पर विवाद हल नहीं हो सका है। भाकपा माले धनवार सीट पर भाजपा को शिकस्त देने के लिए जोरदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। भाजपा यहां वोटों के विभाजन के लिए अन्य उम्मीदवारों का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन धनवार की जनता जानती है कि केवल भाकपा माले ही भाजपा को परास्त कर सकती है। यहां के मजदूर-किसान-छात्र-नौजवान और तमाम उत्पीड़ित सामाजिक तबके भाकपा-माले के बैनर तले गोलबंद हैं और विभाजन की साज़िश को नाकाम करेगी। इंडिया गठबंधन की एकता और फासीवादी भाजपा को शिकस्त देने के लिए भाकपा-माले जमुआ सीट अपना उम्मीदवार नहीं दे रही है। शेष सभी सीटों पर भाकपा-माले इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा करती है।

 

 

 

Leave a Reply