राची, झारखण्ड | मई | 26, 2025 ::
झारखंड आर्टिस्ट और फिल्म फेडरेशन के बैनर तले झारखंड के कलाकारों की बैठक हुई।
जिसमें कला संस्कृति मंत्री से मिलकर मुख्य रूप से कलाकारों ने Film Devlopment Council Of Jharkhand (FIDCOJ) के पुनर्गठन के लिए तत्काल प्रभाव में शामिल करने के लिए फिल्म विद्या और कला संस्कृति में संपूर्ण रूप से जानकर हो जो झारखंड की भावनाओं को समझता हो वैसे लोगों को शामिल किया जाए ।
झारखंड के सभी भाषा की फिल्मों को झारखंड के सभी सिनेमाघर में लगाना अनिवार्य किया जाए ।
झारखंड के सभी भाषा के फिल्मों को सुचारू रूप से सब्सिडी मिल सके ऐसा सरल नीति नियम FIDCOJ में बनाया जाए ।
झारखंड के सभी विद्या के कलाकारों , फिल्मकारों,निर्माताओं एवं तकनीशियन को स्वास्थ बीमा दिया जाए एवं 50 उम्र के कलाकारों और दिव्यांग कलाकारों को पेंशन दिया जाए ।
झारखंड के सभी कलाकारों का सरकारी डाटा बेस तैयार किया जाए एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आर्टिस्ट कार्ड (पहचान पत्र)दिया जाए ।
राजधानी में एक कलाकेंद्र बनाया जाए जहां निःशुल्क नाटक , गीत संगीत ,नृत्य प्रस्तुत करने की अनुमति हो ।
इसके साथ कलाकारों के विकास के लिए बहुत सारे मुद्दे रखने को मांग की गई ।
जिसमें झारखंड के गणमान्य कलाकार विनोद महली,रंजू मिंज,विनोद जायसवाल ,श्रवण ठाकुर,पंकज प्रजापति,विनोद गाड़ी ,संजीत महली , मिथलेश कच्छप,सूरज तिर्की ,विवेक नायक,काजल मुंडू,चांदनी बड़ाइक , एंजल लकड़ा ,बेलाल अंसारी , ऋषिकेश लाल ,जितेंद्र वाडेकर उपस्थित रहे ।
इसकी अध्यक्षता देवपुजन ठाकुर ने किया ।



