
रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 21, 2020 :: टीम अजय शाहदेव के द्वारा आज रातु के पुरियो गांव में कांग्रेस नेता श्री अजय नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार राशन वितरित किया ।
युवा अखड़ा समिति के संयोजक मनीता मिंज और अध्यक्ष संजय मिंज के द्वारा अतिजरुरतमंद लाभुकों की सुची तैयार की गई थी मुखिया श्रीमती ज्योति भगत के कर कमलों से राहत सामग्री का वितरण किया गया।
टीम अजय शाहदेव के कार्यकर्ता कमल कुमार एवं राजकुमार साहू प्रति दिन हटिया विधानसभा में १५०० से पैकेट खाने को लोगो तक पहुंचा रहे हैं साथ ही
खाद्य सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है.
अजय नाथ शाहदेव ने द राउंड टेबल एवं निंबस एडकॉम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खाद्य सामग्री उप्लब्ध करने के लिए आभार व्यक्त किया है।




