Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

तेली साहू समाज अब राजनीतिक भागीदारी के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेगी : महेश महतो

राची, झारखण्ड | मार्च | 05, 2024 ::

झारखंड तैलीक साहू सभा के तत्वाधान में तेली साहू समाज को लोकसभा चुनाव में राजनैतिक भागीदारी के लिए दोपहर 2 बजे से प्रेस क्लब रांची में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,
विदित हो की भाजपा द्वारा घोषित लोकसभा चुनाव में 543 में से 195 टिकट का घोषणा किया गया ।जिसमें झारखंड के एक भी तेली साहू को टिकट नहीं मिला जिससे तेली साहू समाज मे काफी आक्रोश है ।अभी इंडिया गठबंधन ने उम्मीदवार की घोषणा नही की है हम इंडिया गठबंधन से हमारे साहू समाज के योग्य उम्मीदवार के लिए टिकट की मांग करते है।प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि झारखंड में तेली साहू समाज की आबादी 50 लाख है जो हर लोकसभा में निर्णायक है रांची, लोहरदगा,खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम,जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, पलामू, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, राजमहल ,गोड्डा है।
तेली साहू समाज अब जाग चुका है अब जो राजनीतिक पार्टी हमारे समाज को टिकट देगी समाज का समर्थन उसी को मिलेगा । झारखंड तैलिक साहू सभा के रांची जिला अध्यक्ष कुमार रोशन ने कहा कि तेली समाज किसी का बंधुआ मजदूर नहीं है जो भी राजनीतिक पार्टी तेली हितों की बात करेगा पूरे झारखंड का तेली समाज उसके साथ चलने का काम करेगा ।
तेली समाज को मान सम्मान देने का परिणाम दूरगामी होगा अभी इसी वर्ष विधानसभा चुनाव भी है। प्रेस वार्ता में झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो , प्रदेश महासचिव मदन प्रसाद साहू, रांची जिला अध्यक्ष कुमार रोशन साहू, युवा प्रदेश महासचिव राजकिशोर साहू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply