Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

क्वार्टरफाइनल में यूपी को 6=1से पराजित कर 36वे राष्ट्रीय खेल 2022 के सेमीफाइनल में झारखंड महिला हॉकी टीम

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 07, 2022 ::  29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के राजकोट में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 के हॉकी प्रतियोगिता में आज झारखंड महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश को 6-1 की बड़ी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई! झारखंड महिला हॉकी टीम ने मैच के शुरुआती समय ही आक्रमण रूप धारण कर लिया था और 11वे मिनट में झारखंड की तेजतर्रार फॉरवर्ड ड्यूटी डुंगडुंग ने शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई,मैच के दूसरे क्वार्टर में झारखंड ने पुनः दो गोल कर हाफ टाइम तक 3=0से बढ़त लेली दूसरे क्वार्टर में मैच के 25वे मिनट में पेनल्टी स्टोक से गोल की वही इसके दो मिनट बाद ही 27वे मिनट में संगीता कुमारी ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल की। हाफ टाइम के बाद भी झारखंड टीम अपना आक्रमण बरकरार रखा और 31वे मिनट में संगीता कुमारी एक शानदार फील्ड गोल कर 4=0से बढ़त ले ली ,37वे मिनट में दीपिका सोरेंग ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 5=0कर ली और मैच के 45मिनट में सलीमा टेटे से मिले शाहदार पास को प्रमिला सोरेंग ने गोल में बदलकर तीसरे क्वार्टर के समाप्ति तक झारखंड को 6=0से निर्णायक बढ़त दे दी, चौथे क्वार्टर में झारखंड के आक्रमण का धार कुछ कम हुआ जिसका लाभ लेते हुए उतर प्रदेश की टीम कई आक्रमण किए और 55वे मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को प्रीति दुबे के हाथो गोल कर अपने टीम की ओर से खाता खोला।अपने बढ़त कम होते ही झारखंड के खिलाड़ी पुनः सतर्क हो गए और यूपी टीम के खिलाड़ियों की एक नही चलने दी और मैच 6=1से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।
*झारखंड टीम =सोनल मिंज,निक्की प्रधान(कप्तान)रोपनी कुमारी,महिमा टेटे,दीपिका सोरेंग,सुभाषि हेमरॉम,सलीमा टेटे,सिमटा मिंज, संगीता कुमारी,ब्यूटी डुंगडुंग,अलबेला रानी टोप्पो,रजनी केरकेट्टा,दिप्ती कुल्लू,,प्रमिला सोरेंग, काजल बड़ा, बिनीमा धान,बालो होरो,अंजली बिंझिया।कोच-बिगन सोय ,तारिणी कुमारी और मैनेजर मनोज कोनबेगी*।महिला टीम के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान झारखंड पुरुष टीम के कोच एलेक्सियुस लकड़ा,मैनेजर मनोज प्रधान,फिजियो लव कुमार,खेल विभाग के उपनिदेशक धर्मेंद्र कुमार दीक्षित,राजकोट में नौकरी कर रहे सिमडेगा के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमित डुंगडुंग एवम उनके शिष्य सहित झारखंड पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी मैदान में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे । बहीं हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,विजय संकर सिंह, रजनीस कुमार,अरविंद सिंह ,रणधीर कुमार ने कल झारखंड के खिलाड़ियों से मिलकर शुभकामनाएं और प्रोत्साहन दी थी। झारखंड सरकार के खेल निदेशक श्री मति सरोजनी लकड़ा मैडम हमेशा फोन के माध्यम से हर पल टीम के सभी खिलाड़ियों और मैच का रिपोर्ट का खबर ले रही है साथ ही झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक और शिवेंद्रु दुबे जी भी फोन के माध्यम से सारी जानकारी ले रहे है।
मनोज कोनबेगी
हॉकी झारखंड।

Leave a Reply