Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल

मुख्यमंत्री से मिला झारखंड आयुष मेडिकल एसोसिएशन और आयुष एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड का प्रतिनिधिमंडल : सौपा मांगों का ज्ञापन

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   08, 2024 ::

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में झारखंड आयुष मेडिकल एसोसिएशन और आयुष एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर उसके निदान हेतु पहल करने का आग्रह किया। राज्य आयुष परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री से भेंट करने प्रतिनिधि मंडल में डॉ आनंद शाही डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी, डॉ गौतम कुमार, डॉ शैलेंद्र कुमार राय, डॉ मोना सिंह, डॉ नेहा, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ नितिन कुमार, डॉ विजय तिवारी और आयुष एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव डॉ मुकेश चंद्र शामिल थे।

Leave a Reply