राची, झारखण्ड | अक्टूबर 08, 2024 ::
छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष संदीप नागपाल के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने रेलवे एवं यात्री सुविधाओं को मध्य नजर रखते हुए पैसेंजर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा एवं सीनरी डीसीएम निशांत कुमार से मुलाकात की मुलाकात के दौरान रांची रेल मंडल के उत्कृष्ट कार्यो की सराहना कि और कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें रांची से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत जल्द से जल्द हो एवं रांची से हरिद्वार देहरादून के लिए ट्रेन जो की संगठन की बहुत लंबी मांग रही है उसे पर भी चर्चा हुई। छठ पूजा दिवाली पूजा को मध्य नजर रखते हुए यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की भी मांग की गई जिससे यात्रियों को पर्व त्यौहार के छुट्टियों में आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े साथ ही साथ वरिष्ठ नागरिक को सभी ट्रेनों में छूट फिर से लागू हो इस पर भी चर्चा की गई।नागपाल ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली स्थित रेल मंत्रालय जाकर के रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे और रेलवे संबंधित विभिन्न मांगू को उनके समक्ष रखेंगे ताकि आने वाले समय में रांची ही नहीं समस्त झारखंड वासियों को रेल सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल सके प्रतिमंडल में मिलने वालों में अध्यक्ष संदीप नागपाल अश्वनी मल्होत्रा सपनदीप शंभू प्रसाद गुनिश अरोड़ा वीरेंद्र जैन उपस्थित थे।




