रांची, झारखण्ड | मार्च | 05, 2020 :: सुदर्शन राष्ट्र निर्माण के अध्यक्ष सुरेश चवाह्नके तीन दिवसीय झरखण्ड के दौरे पर हैं। रांची में जन संसद का आयोजन कर श्री चवाह्नके ने रांची में राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी। आज बीएनआर चाणक्या में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुरेश चवाह्नके ने कई राष्ट्रवादी मुद्दों की तरफ मीडिया और देश का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होनें कहा कि वे देश्वयापी आह्वान के बाद सम्पूर्ण देश के दौरे पर हैं, ताकि दंगाइयों का आर्थिंक बहिष्कार हो सके, उन्होनें कहा कि दंगाइयों का कोई धर्म नहीं है इसलिए ऐसी शक्तियां जो देश को नुकसान पंहुचा रही है उनका खात्मा अति आवश्यक है। श्री चवाह्नके ने मुख्य रूप से मीडिया और जनता का ध्यान दगाईयों का आर्थिक बहिष्कार, जनसंख्या नियंत्रण और सीएए के समर्थन में आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि अगर हमने ऐसा नहीं किया तो ये दंगाई कल दिल्ली जला रहे थे अब वे पूरा देश जला देंगे। श्री चवाह्नके ने आज सीएए के समर्थन में बारिग्राम ज़िला बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होने का निमंत्रण भी सबको दिया कहा कि आज वहां CAA के समर्थन में लोगों की आस्था का जनसैलाब उमड़ने वाला है। प्रेस काफ्रेंस में मुख्य रूप से सुदर्शन राष्ट्र निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चवाह्नके, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी हंसानन्द, केंद्रीय प्रभारी राष्ट्र निर्माण के केंद्रीय प्रभारी आलोक चौहान, राष्ट्र निर्माण की झारखण्ड की अध्यक्ष मधु सिंह, राष्ट्र निर्माण के उद्योग समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य समाजसेवी सुशील सिंह मौजूद थे।
Related Articles
एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा मारवाड़ी कॉलेज में वृक्षारोपण :: पेड़-पौधों की रक्षा से ही पर्यावरण की रक्षा होगी
रांची, झारखण्ड । जुलाई | 27, 2017 :: 3 झारखंड बटालियन एन.सी.सी के समादेशी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार के निदेशानुसार मारवाड़ी कॉलेज , राँची में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र नाथ ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे | उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधा लगाकर […]
चैम्बर चुनाव 2020-21 : मिलिए प्रत्याशी से :: अमित शर्मा ( टीम प्रवीण जैन छाबड़ा )
रांची , झारखण्ड | दिसम्बर | 11, 2020 :: चैम्बर चुनाव 2020-21 : मिलिए प्रत्याशी से :: अमित शर्मा ( टीम प्रवीण जैन छाबड़ा ) *अमित शर्मा * क्रमांक संख्या 4 * टीम प्रवीण जैन छाबड़ा
सरना धर्मकोड को लेकर जंतर मंतर में महा धरना 11-12 नवंबर को
रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 19, 2022 :: राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के समस्त अनुषंगी संगठनों की विशेष बैठक बुधवार को देशवाली सरना स्थल हरमू में शिक्षाविद् डॉ करमा उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन रवि तिग्गा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप तिर्की ने किया। विशेष बैठक […]