Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

राजस्थान मित्र मंडल पूजा पंडाल में बेलवरणं पूजन

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   08, 2024 ::

शहर की सुविख्यात पूजा पंडाल राजस्थान मित्र मंडल में मंगलवार को बेलवरणं पूजन सह माता का आहवान विधि विधान से वेलवृक्ष के सम्मुख किया गया.
षस्टि तिथि को माता का आहवान ढोल नगड़ा के साथ किया गया. पंडाल परिसर में पुरोहित आचार्य श्री अरुण पाण्डे के सानिध्य में मुख्य यजमान् श्री बिजय धेलिया सहपत्नी संग बेलवरणं पूजन पर बैठे.

पुरोहित आचार्य अरुण पाण्डे ने बताया कि मूल नक्षत्र में माँ भगवती का विलवाभिमंत्र किया जाता है, जिसमें नवपत्रिका पूजन में आम्पत्ता, मंकन्दा, केलापत्ता, कुचु, धान की बाली, हल्दी वृक्ष, अशोक पत्र, मनचंदा, बेल की डाली तीन बेल के साथ पूजन करने का विशेष महत्व है. विधिवत रूप से पूजन के बाद माता को आगमन का निमंत्रण दिया गया.

इस अवसर पर सक्रिय रूप से जिनमे अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मुख्य संरक्षक बिनय सरावगी, सचिव मंटू जलान, श्याम सारस्वत, गुलाब शर्मा, आलोक साहू, मिकी साहू, रवि शंकर शर्मा, मनोज बजाज, सुनील शर्मा, सुभाष झुंझुनवाला, अमन पुरोहित, शुभम पुरोहित, कमल शर्मा , अरुण जोशी, रमेश शर्मा , संजीव शर्मा, योगेश सारस्वत, उत्तम चितलंगीया, पप्पू बथवाल, सौरव सरावगी, नटवर सिखवाल सहित अन्य सदस्य ने पूजन आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply