Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022

 

राची,झारखण्ड  | अक्टूबर  | 13, 2022 ::  डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 के अंतर्गत डी ए वी गांधीनगर विद्यालय में मुख्य अतिथि सी सी एल वेल्फेयर की प्रधान श्रीमती रेखा पाण्डेय ने कबड्डी एवं फूटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न डी ए वी स्कूलों से आई 23 टीमें भाग ले रहीं हैं। अपने उद्घाटन भाषण में
मुख्य अतिथि ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक है । सतत अभ्यास सबसे बड़ी साधना है। इससे व्यक्तित्व में धीरे-धीरे निखार आता है। किसी भी लक्ष्य की सिद्धि के लिए व्यक्ति में लगन होना आवश्यक है । प्राचार्य श्री एस के सिन्हा ने अपने वक्तव्य में खेल भावना के साथ खेलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टीम को हार-जीत की चिंता न कर अपनी पूर्ण शक्ति के साथ खेलना चाहिए।
इसके पहले छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
उद्घाटन मैत्री मैच में डी ए वी गांधीनगर के लड़कों की कबड्डी टीम ने डी ए वी सिल्ली की टीम को 1-13 से तथा गांधीनगर की ल़डकियों की टीम ने डी ए वी नीरजा सहाय को 4-9 से पराजित किया। इस अवसर पर डी.ए. वी. खूंटी के प्राचार्य श्री टी पी झा के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply