संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिती राँची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा राँची दिनांक 19 अक्टूबर 2022 बुधवार को विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज, हरमु रोड स्थित सत्संग भवन पहुँचेगें संत शिरोमणी सदानंद जी महाराज।
संत सदानंद जी महाराज अपने जीवन के जनसेवा के स्वर्णिम 50 वर्ष पुरे होने के बाद राँची आ रहे है। इस को लेकर उनके शिष्यों मे विशेष उत्साह है।
हिन्दुओ के सबसे बडे पांच दिवसीय पर्व धनतेरस, रूप चौदस, छोटी दिपावली, काली पूजा, दीपावली,गोवर्धन पूजा, अन्नकूट एवं भाई दूज के सुअवसर स्वामी श्री सदानंद जी महाराज अपने शिष्यों को बधाई देने बुधवार दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को 03 बजे सुन्दरगढ़ से सड़क मार्ग से चलकर शिवगंज, हरमु रोड स्थित सत्संग भवन विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचेगे।
यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने दी। राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल)




