रांची , झारखण्ड | मार्च | 17, 2019 :: भाजपा राँची महानगर-जिला के सुखदेवनगर, हीनू, गोंदा, अपर बाजार एवं जगन्नाथपुर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय मंडल अध्यक्षो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आम चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भुमिका पर चर्चा की गई एवं गली-मुहल्लों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आम जनता के साथ बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
सुखदेवनगर मंडल की बैठक में राज्य के नगर विकास मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर चल पड़ा है और इस चुनाव में हमें जनता के बीच सरकार की उपलब्धियाँ बताते हुए कमल फूल पर बटन दबाने का आग्रह करना है।
अपर बाजार मंडल की बैठक में सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और नरेंद्र मोदी निर्णय लेने वाले नेता है। उन्होने कहा कि देश मजबूत हो इसके लिए जरूरी है नरेंद्र मोदी दुबारा देश के प्रधानमंत्री बनें।
हीनू मंडल में विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने कार्यकाल में आम जनता का विश्वास हासिल किया है और पूरे देश में हर छेत्र में विकास हुआ है।
महानगर अध्यक्छ मनोज मिश्रा ने कहा कि सभी बूथ समितियों एवं पन्ना प्रमुख के साथ हर गली -मुहल्लों में बैठक का कार्यक्रम तय किया जा रहा है एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।
विभिन्न मंडलों की बैठक में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष संजय सेठ, संजय जयसवाल, के के गुप्ता, राजू सिंह, वरूण साहु, मुकेश सिंह, देवेंद्र शर्मा, वरूण तिवारी, अरविंद सिंह पिंटू, रामजी प्रसाद, भोला सिंह, वार्ड पार्षद ओमप्रकाश, सुनील यादव, मुकेश मुक्ता, राहुल चौधरी, सुबेश पांडेय, अजय गिरी, रामलगन राम, बिनोद महतो, ललन सिंह, राजकुमार जयसवाल, राजेश प्रसाद, रतन सिंह, कुमार कुष, पप्पू जयसवाल, मनोज झा, रजनीकांत, राधेश्याम सिंह, अमित कुमार पांडेय, सरदार अशोक सिंह, दिलीप प्रसाद, अशोक मुंडा, पुष्पा दास, बिनोद वर्मा, संदीप सोनी, राजेश बब्बन, सनी वर्मा, रामबाबू सिंह, पंकज विश्वकर्मा, कैलाश सोनी, बाबु भुईंयाँ, सुजीत वर्मा, सहित विभिन्न मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
