Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

प्राचीन बूढ़ा महादेव शिव मंदिर में नव निर्मित नंदी और शेषनाग की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 24, 2024 ::

कांके रोड मिसिर गोंदा के प्राचीन बूढ़ा महादेव शिव मंदिर में आज महीना के शिव वास दिन के शुभ अवसर पर नव निर्मित शेषनाग एव नंदी जी के प्रतिमा की विधिवत् स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इस अवसर पर शिवालय में वैदिक मंत्र एवं विभिन्न अनुष्ठान व कर्म कांड आयोजित की गई।

मुख्य पुरोहित रामेश्वर पांडेय एव अशोक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।

मुख्य यजमान संतोष कुमार व उनकी धर्म पत्नी संध्या देवी ने भगवान शिव नंदी और शेष नाग की विशेष पूजा अर्चना के साथ विभिन्न कर्म कांड व अनुष्ठान पूजा संपन्न किया ।

इस अवसर पर महिलाओं ने मंदिर में भजन कीर्तन कर भगवान शिव की उपासना किया।

साथ ही साथ भक्तो के बीच प्रसाद वितरण कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन हुआ।

ज्ञात है कि प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर में कई दिनों से नंदी महाराज और शेष नाग जर्जर स्थिति में था।
इसको देख कर संतोष कुमार एव उनकी पत्नी संध्या देवी ने अपने सहयोग से दोनों देवताओ की नई प्रतिमा लगवाया।

इस अवसर पर मंदिर के स्थानीय नीरज कुमार पांडेय एव नीलिमा पाण्डे का भी विशेष सहयोग रहा।

हिंदू जागरण मंच मठ मंदिर प्रमुख रांची महानगर आशुतोष द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के एतवा उरांव , कृष्णा नंद मिश्रा, तन्मय सोनी, प्रियांशु सोनी, ब्यूटी सिंह, पूजा दयाल, मोनी पाण्डेय, प्रियंका सिंह, आरती, पम्मी, गुड़िया, रीना सुमन साव आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply