Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने रामटहल चौधरी से लिया आशीर्वाद

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 24, 2024 ::

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने पूर्व सांसद रामटहल चौधरी से ओरमांझी स्थित उनके आवास पर मिलकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सुश्री सहाय के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी साथ थे।
इस क्रम में सुश्री सहाय ने श्री चौधरी से संसदीय राजनीति के अनुभवों के बारे में भी जाना।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी श्री चौधरी से बेटी यशस्विनी को हर संभव सहयोग देने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि पांच बार रांची संसदीय सीट से सांसद रहे भाजपा के रामटहल चौधरी ने पिछली बार भाजपा को अलविदा कह दिया था और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गत दिनों श्री चौधरी ने कांग्रेस का दामन थामा।
इस अवसर पर अनवर अहमद अंसारी, सुरेश बैठा, अशोक गुप्ता, शंकर गुप्ता, सुरेश साहू, तुलसी खरवार, अनीता सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply