Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा की कोर कमिटी की बैठक संपन्न

रांची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 16, 2022 :: आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा की कोर कमिटी की बैठक शिक्षाविद् डां करमा उरांव की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्नहुई।

बैठक में 14 सितम्बर 2022 राज्य कैबिनेट द्वारा पारित 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। समयक विचारों के उपरांत कई निष्कर्ष एवं निर्णय लिए गये।
बैठक का संचालन और धन्यवादृ ज्ञापन वैभवनाथ शाहदेव ने किया। बैठक में 1932 एवं पूर्व के खतियान आधारित स्थानीयता का निर्धारण सबंधी निर्णय का स्वागत किया गया।
इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सभी मंत्रियों को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। 1932 एवं पूर्व के खतियान के अलावा राज्य मंत्रिपरिषद तथा मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि 1932 के बाद जहां जहां भूमि सर्वे हुआ है उक्त खतियान को भी शामिल किया जाए ताकि समपूर्ण झारखंड के लोगों को भी लाभ मिल सके। स्थानीय नीति के दृष्टि में न्युक्ति नियमावली राज्य सरकार बनाये और पूर्व के नियमवली में सुधार करें ज्ञातव्य हो कि नियमावली में उल्लेखित है कि सामान्य जाति के लोग राज्य के बाहर के स्कूल काॅलेज में शिक्षण ग्रहण करते है तो उन्हें झारखंड के नियोजन में अवसर नहीं मिलेगा, इसे विलोपित किया जाए। निर्णय लिया गया कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया में काफी विलम्ब हुआ है जिससे शिक्षित युवा वर्ग के आयुसीमा पार कर गई है, अत सभी श्रेणी के अभियार्थी के आयु सीमा में 05 वर्ष की छुट दी जाए।
उक्त सभी मामलों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल मिलेगा और सभी मामलों से अवगत कराते हुए स्मारित भी करेगा।
बैठक को शिवा कच्छप, धनीनाथ राम साहू, धर्म दयाल साहू, दशमी टोप्पो, सुरेश कुमार पासवान, प्रवीण देवघरिया, रमजान कुरैशी, माधो कच्छप, बहुरा उरांव, गुड्डू उरांव, कुलदीप उरांव, सफ़ी इमाम, सुरेन्द्र कालिंदी रमेश करमाली, अजय कुमार मंडल आदि उपिसथत थे।

Leave a Reply