Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

हटिया में कांग्रेस पार्टी ने सबसे योग्य प्रत्याशी दिया : कुमार राजा ( अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी )

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  03, 2024 ::

हटिया से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने आज विधानसभा क्षेत्र के अनेक स्थानों पर पदयात्रा और बैठक कर चुनाव प्रचार किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने भी लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में वोट की अपील की।
इस क्रम में आज वे कटहल मोड़, पंडरा, लालगुटवा,झीरी, सुंडील, चटकपुर, रातु, गोविंदपुर, कटहरगोंदा, नायक चौक, बिडला मैदान, विद्यानगर गये। काफी संख्या में कांग्रेस झामुमो व गठबंधन दलों के कार्यकर्ता जोशो-खरोश के साथ शामिल हुए।
श्री शाहदेव ने पदयात्रा और बैठक कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की । उन्होंने कहा कि वे हटिया विधानसभा क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। लोगों की जिंदगी बदलना चाहते हैं। राजधानी का क्षेत्र होने के बावजूद हटिया विधानसभा में काफी मूलभूत समस्याएं हैं जिसका वे समाधान करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि पुरे विधानसभा क्षेत्र में अच्छे सरकारी अस्पताल, अच्छा सरकारी स्कूल की कमी है।वे लोगों के लिए इन सब सुविधाओं को मुफ्त उपलब्ध कराने का संकल्प लेते हैं। बस इस बार जनता उन्हें एक मौका दें।
रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा ने कहा कि हटिया में कांग्रेस पार्टी ने सबसे योग्य प्रत्याशी दिया है। उन्होंने कहा श्री शाहदेव लगातार आम जनता के सुख दुख में शामिल रहते हैं। हटिया विधानसभा की जनता इस बार अपना आशीर्वाद अजय नाथ शाहदेव को दें और भारी मतों से विजयी बनाएं।
श्री शाहदेव आज चिपरा बोबरो और बनहोरा में सोहराई जतरा में शामिल हुए और लोगों को सोहराई की शुभकामनाएं दी।
विद्या नगर में वे काली पूजा पंडाल भी गये जहां वे भंडारा में शामिल हुए और उपस्थित श्रद्धालुओं से मिले।

 

Leave a Reply