Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आगाज : ढाई सौ खिलाड़ियों ने लिया भाग

 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  03, 2024 ::

11वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर, सब जूनियर, यूथ बालक/ बालिका/ महिला पुरुष रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स खेलगांव होटवार रांची में आयोजित की गई है। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे, विशिष्ट अतिथि झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडे, झारखंड साइकिलिंग वूशु संघ के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य ने फ्लैग ऑफ एवं गुब्बारा उड़ा कर किया ।
झारखंड के विभिन्न जिलों से 220 बालक बालिका महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पहले स्पर्धा
आई. टी.टी सब जूनियर बालिका वर्ग 5 कि.मी में
निकिता सोरेंग (रांची)~स्वर्ण पदक
मिनी हेंब्रम (रांची)~ रजत पदक
अनीता कुमारी ( रांची)~कांस्य पदक
अंजली एक्का (रांची) ~ कांस्य पदक
==================
आई. टी. टी यूथ बालक 6 कि. मी
सूत्व रिजु (रांची) ~ स्वर्ण पदक
महाकाल नारायण सीजुई( सरायकेला) ~रजत पदक
समीर अंसारी (पाकुड़) ~ कांस्य पदक
राजकुमार (पाकुड़)~कांस्य पदक
==================
मास स्टार्ट बालक अंडर 16 (10 कि. मी)
पवन उरांव (रांची) स्वर्ण पदक
निखिल लोहार (रांची) रजत पदक
शुभम कुमार (रांची) कांस्य पदक
अर्जुन कुमार (रांची) कांस्य पदक

आयोजन को सफल बनाने में झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के आब्जर्वर के रूप में शीर्ष, तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रोन्नति रानी दास, राम कुमार भट, प्रथम शर्मा, धनंजय महतो, सुमित्रो बोरनाल आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply