झारखण्ड राशिफल राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हमारे करोडों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम : रघुवर

राँची, झारखण्ड । दिसम्बर | 01, 2017 :: भारतीय जनता पार्टी पंचायत से पार्लियामेंट तक स्वभाविक पार्टी बन गयी है। उत्तर प्रदेश की जनता ने इसे फिर से साबित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हमारे करोडों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। यह जीत भाजपा सरकारों के द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों पर जनता की मुहर का द्योतक है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोक कल्याणकारी कार्यों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व के परिणामस्वरूप भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। इस जीत के लिए उन्हें बधाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय को विशेष रूप से बधाई और प्रदेश को विकास के पथ पर लाने के लिए शुभकामनाएं। भाजपा के प्रति इस अखंड विश्वास और स्नेह के लिए प्रदेश की जनता का आभार।
– रघुवर दास, मुख्यमंत्री।

Leave a Reply