Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

स्वच्छता ही जीवन है : विजय पाठक

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  04, 2024 ::

लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर, छात्र क्लब साधना मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप) एवं विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान मे स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर (कोर कमिटी) के लायन विजय पाठक एवं विशिष्ठ अतिथि लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर के संस्थापक लायन प्रेम शंकर मिश्रा, अध्यक्ष राजेश केडिया, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश, संरक्षक शिव कुमार सिंह, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संरक्षक पिंटू शर्मा, रमेश मिस्त्री, सुरेंद्र शर्मा मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के समाजिक दायित्व के तहत न्यू मधुकम रोड नंबर 5 स्थित देवी मंडप में मंदिर परिसर मे स्वच्छ वातावरण रहे इसका ख्याल रखते हुए डस्टबिन प्रदान किया गया। इसके पूर्व संस्था के सभी लोगों में अपने अपने क्षेत्र मे स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्यअतिथि विजय पाठक ने कहा स्वच्छता ही जीवन है घर, मंदिर, विद्यालय, चौक चौराहे के आसपास स्वच्छ वातावरण रखें यह हम सबका सामाजिक दायित्व है वही विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संरक्षक पिंटू शर्मा एवं रमेश मिस्त्री ने कहा मंच के समाजिक दायित्व के तहत रांची के विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में स्वच्छता हेतु पूर्व मे भी डस्टबिन प्रदान किया गया है और आगे भी किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरुप से पुजारी आर्यन कुमार पांडे, राजकिशोर राणा, अशोक कुमार राणा, कुमारी शीला, रूपेश कुमार भगत, आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply