राची, झारखण्ड | अप्रैल | 04, 2025 ::
आज नारी सेना महावीर मंडल के तत्वावधान मे अध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व रामनवमी के शुभ अवसर पर सेना की सैकड़ों महिलाओं को तलवार लाठी भांजनें,डंका बजाने की प्रशिक्षण सेना के कार्यालय केशव नगर में दी गई।इसके पूर्व रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए रांची के लोकप्रिय विधायक माननीय सी.पी.सिंह जी को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर मुख्यरूप से सेना के अध्यक्ष पूनम सिंह, मुख्य संयोजक सागर वर्मा, मुख्य सलाहकार सूरज सिंह भवानी, संगठन मंत्री शिव किशोर शर्मा सहित नीरज कुमार जायसवाल,कमला विश्वकर्मा, कामिनी सिंह,अनुपमा सिंह,मनीषा झा,दीपमाला जायसवाल,किरण मेहता,रेखा सिंह,रानी राणा आदि मौजूद थी।