Breaking News कैंपस

एनसीसी कैडेट्स का विशेष प्रशिक्षण शिविर 21 फरवरी से रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप परिसर में

रांची, झारखण्ड  | फरवरी | 20, 2022 ::  19 झारखंड बटालियन एनसीसी रांची के तत्वाधान में रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप परिसर में आगामी 21 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक एनसीसी कैडेट का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी 19 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच के पाठक ने दी।
कर्नल एच के पाठक ने बताया कि उक्त शिविर में बोकारो रांची सिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के 400 एनसीसी के कैडेट इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में आगामी होने वाली ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण की तैयारी कराई जाएगी।
प्रशिक्षण शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच के पाठक, प्रशासी पदाधिकारी सुकांत बेहेरा और पीआई स्टाफ एवं विभिन्न विश्वविद्यालय में महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी की देखरेख में आयोजित होगा।

Leave a Reply