Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कांके में इस बार लाल परचम लहराएगा : पीके पांडेय

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  04, 2024 ::

सीपीआई के प्रत्याशी कॉम संतोष कुमार रजक के समर्थन में सीपीआई रांची जिला सचिव अजय सिंह एवं राष्ट्रीय परिषद सह सीपीआई के स्टार प्रचारक कॉम पी के पाण्डेय ने कांके के सुदूर गांवों का सघन दौरा किया और अपने प्रत्याशी को वोट देकर जिताने के अपील किया । गांव में सीपीआई के प्रत्याशी को अपूर्व समर्थन मिल रहा है, कांके विधानसभा क्षेत्र में अगर जल जंगल जमीन और किसानों को उचित सम्मान मिले इसके लिए सीपीआई लगातार आपके बीच काम कर रही है।कांके विधानसभा को देश के चुनिंदा स्थानों में शामिल हो इसके लिए सीपीआई को मौका दे । कोनकी इच्छापीढ़ी, नावाडीह,ऊपर कोनकी, सुकुरहुटू, मल्श्रृंग मनहा सहित कई गांवों का दौरा किया।

Leave a Reply