Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज मे फोटोग्राफी और फिल्म मेकिंग की कक्षाएं शुरू

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 18, 2022 ::  रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत ऑटोनोमस मारवाड़ी कॉलेज मे एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स, डिजिटल फोटोग्राफी एवं फिल्म मेकिंग के नए सत्र 2022-2023 की कक्षाएं शुरू हो गई हैं । इस बार छात्रों के अनुरोध पर कक्षाएं प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक चल रही हैं। इसके बाद छात्र अपने दूसरे विषय की कक्षाओं या काम काजी लोग अपने अपने काम पर चले जाते हैं।

विभागाध्यक्ष, डॉ सुशील कुमार अंकन ने बताया कि
डिजिटल फोटोग्राफी एवं फिल्म मेकिंग, ऐड ऑन कोर्स है। दूसरे कॉलेज मे पढ़ते हुए या दूसरे विषय पढ़ते हुए साथ मे ही इस कोर्स को किया जा सकता है। नौकरी पेशा लोग भी सुबह 08 बजे से 10 बजे तक कक्षा कर के अपने अपने ऑफिस जा सकते हैं।

नोट  ::  2022-23 सत्र मे अभी भी कुछ सीटें बची हुई हैं इच्छुक व्यक्ति विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार अंकन से किसी भी कार्य दिवस मे 08 बजे से 11 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply