Breaking News Latest News झारखण्ड

किसी भी सूरत में दीपावली से पूर्व 53 वार्डों में साफ-सफाई से संबंधित कार्यों को पूरा कराएं :: मेयर

 

राची,झारखण्ड  |  अक्टूबर  | 18, 2022 ::  मंगलवार को मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने मलेरिया और डेंगू के रोकथाम, दीपावली से पूर्व शहर की साफ-सफाई और छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों की सफाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मलेरिया और डेंगू के रोकथाम को लेकर नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर विजिट कर रही है। सभी वार्डों में कोल्ड फोगिंग और लरवासाईट व टेमीफास केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सके। फिलहाल रांची नगर निगम के पास कुल 27 मशीन हैं। कोल्ड फोगिंग मशीन के अलावा टाटा एस वाहन पर सिंटेक्स की टंकी से मशीन को फिट कर सभी वार्डों में रोस्टर के आधार पर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में 4-4 हैंड स्प्रे मशीन भी उपलब्ध कराए गए हैं। रांची नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर विजिट कर जलजमाव की जांच कर रही है।
———— ————–
मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि दीपावली से पूर्व शहर की साफ-सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। रात में भी सफाई कार्य कराए जा रहे हैं। झिरी स्थित डंपिंग यार्ड तक कचरा ढोने के लिए हाइवा की व्यवस्था की गई है। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सफाई कर्मियों से प्रतिदिन 8 घंटे कार्य कराएं। एमटीएस में उपलब्ध compactor को प्रतिदिन खाली कराएं, ताकि दूसरे दिन कचरा का परिवहन किया जा सके। रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में उपलब्ध ट्रैक्टर से प्रतिदिन दो ट्रिप की जगह चार ट्रिप कचरा का परिवहन झिरी स्थित डंपिंग यार्ड तक कराएं। साथ ही आवश्यकतानुसार वार्डों में सफाई कार्य के लिए वाहनों व सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाएं। रांची नगर निगम के अधिकारी प्रतिदिन हो रहे सफाई कार्य की मॉनिटरिंग करें और सफाई से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में दीपावली से पूर्व 53 वार्डों में साफ-सफाई से संबंधित कार्यों को पूरा कराएं।
————–—–———
मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि रांची नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छठ महापर्व से पूर्व छठ घाटों की सफाई व्यवस्था पूरा करें। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 67 छठ घाट हैं। सभी छठ घाटों की सफाई कराई जा रही है। आवश्यकतानुसार विड हार्वेस्टिंग मशीन से भी कुछ तालाबों की सफाई कराई जा रही है। रांची नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि छठ महापर्व से चार दिन पूर्व सभी छठ घाटों के आसपास चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं। मेयर ने यह भी कहा कि वर्ष जल से जिन तालाबों व जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि हुई है, वहां गहराई वाले क्षेत्र में रेड रिबन लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को यह जानकारी मिल सके कि रेड रिबन से आगे संबंधित तालाबों व जलाशयों में गहराई है। छठ व्रती या श्रद्द्जलु रेड रिबन क्षेत्र से आगे न जाएं। इसके अलावा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर वैसे जलाशयों व तालाबों में एनडीआरएफ टीम की व्यवस्था कराई जाएगी, जहां जलस्तर में वृद्धि होने से खतरे की संभावना है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कांके डैम से छठ घाटों की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण की शुरुआत की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि रांची नगर निगम की ओर से गीला व सुख कचरा को अलग-अलग करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में आम लोगों को गीला व सूखा कचरा को अलग-अलग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। घर-घर पम्पलेट बांटे जा रहे हैं।

Leave a Reply