Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज का राँची आगमन 19 अक्टूबर को

 

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 18, 2022 ::  संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज का दीपावली के सुअवसर पर आज राँची आगमन हो रहा है आज 19 अक्टूबर बुधवार को विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज,हरमु रोड स्थित सत्संग भवन मे दीपावली मिलन का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर परमपूज्य भागवताचार्य श्री श्री 1008 संत शिरोमणी सदानंद जी महाराज के सानिध्य मे आज दीपावली के शुभ अवसर पर सत्संग,संकीर्तन प्रवचन के कार्यक्रम के पश्चात दीपवली के अवसर पर 108 दीपक प्रज्वलित कर आये हुए सभी सुन्दरसाथ एव श्रद्धालुओ को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगें

गुरू जी सदानंद जी महाराज को सड़क मार्ग से राँची लाने के लिए संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,ओमप्रकाश सरावगी राँची से सुन्दरगढ के लिए चले गये है। आज सड़क मार्ग से गुरू जी महाराज को सुन्दरगढ से लेकर अपराह्न 3 बजे तक राँची सत्संग भवन पहुँचगे।

दीपावली मिलन महोत्सव की सभी तैयारीयां पुरी करने मे संस्था के सह- संरक्षक बसंतकुमार गौतम,अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,बिष्णु सोनी, ओमप्रकाश सरावगी तन मन धन से लगे हुए है।

Leave a Reply