Breaking News Latest News झारखण्ड

सूर्य मंदिर बुंडू मे बच्चो ने किया सूर्य नमस्कार

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  28, 2025 ::

रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन और ज्ञान डीप स्कूल के सहयोग से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन सूर्य मंदिर बुंडू में किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें योगाभ्यास के महत्व के बारे में शिक्षित करना था।

सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगाभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तीनों रूपों में सम्मिलित है। इसको करने से मन और शरीर स्वस्थ रहता है, और यह बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है क्योंकि यह उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

इस कार्यक्रम के लिए रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव डॉ एस के घोषाल, सदस्य पूजा सिंह एवं ममता माझी ने ज्ञान डीप स्कूल के डायरेक्टर गोपाल तिवारी को धन्यवाद दिया , जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Reply