Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस लाइफस्टाइल

दुबई कार्निवल मेला 15 मार्च से : बुर्ज खलीफा, ट्विन टावर होटल, बुर्ज अल अरब, अरबियन यूनिवर्सल, अरब फ्यूचर म्यूजियम की प्रतिकृति होगी आकर्षण का केन्द्र

राची, झारखण्ड | मार्च | 13, 2024 ::

रांची: अशोक हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट समिति, पानीपत के तत्वाधान में पहली बार दुबई कार्निवल मेला 2024 का शुभारंभ मोराबादी मैदान में 15 मार्च को शाम 5:00 बजे किया जाएगा यह बातें आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन सहगल ने बताया। उन्होंने कहा कि आयोजन में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के लगभग 150 कुशल शिल्पकार बंधु अपनी लगभग 250000 कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से असम का बास का बना हुआ सामान नागालैंड का फ्लावर, ब्लॉक प्रिंट कुर्ती, जूट बैग, क्रोकरी, चिकन वर्क, कालीन, फर्नीचर, चादर, पीतल का सामान मार्बल, आर्ट सीनरी, कांजीवरम की साड़ियां आदि बनाया जा रहा है। आवेदन समिति के उपाध्यक्ष रोहित चौरसिया ने बताया कि आयोजन में भारतवर्ष के अलावा विश्व के पांच देशों की लगभग 50000 कलाकृतियां मोराबादी मैदान में देखने और खरीदने का मौका झारखंड के लोगों को मिलेगा । आयोजन समिति के संयोजक विकास जयसवाल ने बताया कि झारखंड राज्य में पहली बार दुबई थीम सिटी का आयोजन भी मेला परिसर में किया गया जिसमें मुख्य रूप से झारखंड वासियों को विशालकाय बुर्ज खलीफा, ट्विन टावर होटल, बुर्ज अल अरब, अरबियन यूनिवर्सल, अरब फ्यूचर म्यूजियम की प्रतिकृति भी झारखंड के लोग वहां अपनी सेल्फी का लुफ्त उठा सकेंगे। अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू और संजीव गोडाकिया ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पहली बार 180 फीट की विशाल लंदन ब्रिज ब्रिज गेट की प्राकृतिक कृति भी मेला परिसर में झारखंड के लोगों को देखने के मिलेगी ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव तिवारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर रोज कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से लेकर 8:00 तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन दुबई कार्निवल मेला 2024 के शिल्पकला से किया जाएगा।

Leave a Reply