Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

रांची पहाड़ी मंदिर में श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया शिविर

राची, झारखण्ड | अगस्त | 21, 2023 ::

आज दिनांक 21/08/2023 को रांची पहाड़ी मंदिर में श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा कावड़ भक्तों के लिए प्रातः 3:30 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक चाय समोसा, बिस्किट एवं जल की व्यवस्था की गई।
अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने श्री जीण माता प्रचार समिति रांची अपने सभी सदस्यों का अभिवादन करती है एवं रांची पहाड़ी मंदिर समिति को स्थान एवं सहयोग के लिए धन्यवाद देती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, बजरंग सोमानी, नारायण विजयवर्गीय, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, रमेश सोमानी, घनश्याम हरनातका, कविता सोमानी, नीरा शर्मा, निधि विजयवर्गीय, मनोज अग्रवाल, हिमांशु शर्मा ने मुख्य रूप से सहयोग दिया।

Leave a Reply