Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड राजनीति लाइफस्टाइल

इग्नू राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का नतीजा : शशि भूषण राय

राची, झारखण्ड | अगस्त | 20, 2023 ::

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के रांची क्षेत्रीय केंद्र पर डिप्टी डायरेक्टर डॉ• मोती राम जी एवं कुछ अभिभावक और विद्यार्थियों से मुलाकात की,
श्री राय ने बताया कि इग्नू पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी जी की दूरदर्शी सोच का नतीजा था।
यह दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है तथा मौजूदा समय में रांची केंद्र से करीब 39 हज़ार विद्यार्थि अध्ययन कर रहे हैं।
इग्नू में हमारे भारत समेत अन्य और 33 देशों के लगभग 40 लाख विद्यार्थी अध्ययन करते हैं।
यह विश्वविद्यालय भारत में मुक्त और दूरवर्ती अध्ययन का राष्ट्रीय संसाधन केंद्र भी है तथा दूरवर्ती शिक्षा में दुनिया का नायक है I
राजीव जी की जयंती पर उन्हें एवं उनके कार्य को याद करते हुए श्री शशि भूषण राय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी I श्री राय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो ने पुर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया ।श्री राय ने निर्धन और असहाय के बीच खाद्य सामग्री फल और वस्त्र का भी विवरण किया।

Leave a Reply