Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “रंगोत्सव 2021” में दिखा पूरा भारत

रांची, झारखण्ड | मार्च | 27, 2021 :: कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया सेंटर और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा होली पर्व एवं अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “रंगोत्सव 2021” का आयोजन किया गया | डोरंडा कन्या पाठशाला स्थित में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के छात्रों ने हिस्सा लिया | इस अवसर पर इन्द्रधनुष नामक चित्रकला शिविर में बनाये गए चित्रों की प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ हूई | देश में खेले जाने वाले अलग अलग होली के तरीकों पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी में 70 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया था | इस अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी के अंतिम दिन रविवार को सम्मलित होने वाले छात्रों और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा |

इस उपलक्ष पर सभी छात्रों ने होली पर्व पर को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने और नशा से दूर रहने का सन्देश दिया | इस अवसर पर कलाकृति के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को रंग पर्व की महत्ता समझाई | उन्होंने सभी बच्चों से आग्रह किया की कम से कम पानी की बर्बादी करें एवं हो सके तो सूखे रंगों जैसे अबीर गुलाल का प्रयोग करें | साथ ही साथ होली में स्वक्षता भी अपनाये |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था उपनिदेशक रजनी कुमारी, आयेशा, आरती , कोमल, शिखा, अमीषा, हर्ष, हर्षिता, सुरुचि, स्वेता , माधुरी , ऋचा , सुमन, शालू, जाया आदि का सहयोग रहा |

Leave a Reply