राची, झारखण्ड | जून 30, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने रक्तदान पखवाड़ा के अन्तर्गत लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है । आज का रक्तदान शिविर न्यूक्लियस मॉल कांके रोड एवं न्यूक्लियस मॉल लालपुर रोड में आयोजित किया गया । ये शिविर का आयोजन न्यूक्लियस माल के ऑनर विष्णु अग्रवाल के साथ एवं सहयोग सदर अस्पताल के सौजन्य से संपन्न हुआ , जिसके लिये शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने आभार प्रकट किया , सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दिया गया , एवं सभी को जूस दिया गया । रक्तदान प्रभारी रोज़ी खंडेलवाल ने पूरे कार्यक्रम को लाइनअप किया ।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया , दोनों शिविर में कुल 17 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया । आगे भी समर्पण शाखा रक्तदान शिविर लगाने की यह कोशिश में रहेगी । कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , सचिव शुभा अग्रवाल , कोषाध्यक्ष , रक्तदान प्रभारी रोज़ी खंडेलवाल , रितु पोद्दार , कोमल पोद्दार का सहयोग रहा ।




