Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

लालगुटुवा मे प्रखण्ड कांग्रेस जन सम्मेलन

राची, झारखण्ड | जुलाई | 05, 2023 :: बुधवार को राँची जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार नगड़ी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा आहुत प्रखण्ड कांग्रेस जन सम्मेलन का आयोजन लालगुटुवा के रॉयल बैंक्वेट हाल में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा ने किया एवं संचालन जिला सचिव फिरोज अंसारी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय कहा
सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देकर उन्हें अपनी पुरानी याद ताजा हो गई।
वे 1978 से ही नगड़ी से जुड़े थे।
आज जो लड़ाई राहुल गाँधी ने नफरत की राजनीति के विरुद्ध भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से शुरू कर कश्मीर तक की लम्बी यात्रा की।
इस विचारधारा को पंचायत और बूथ तक पहूँचाने की जरूरत है।
हम निश्चित रूप से 2024 में इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे,जिसकी शुरुआत कार्नाटक से हो चुकी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राँची जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा भाजपा ने देश की जनता के साथ विश्वासघात करते हुए महंगाई,बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर कर दिया है।
केन्द्र सरकार की जो फुट डालो- राज करो की नीति और नफरत की राजनीति है उसको हम तभी उखाड़ फेंक पायेंगे जब हम बूथ स्तर पर एक- एक कार्यकर्ता कमर कस कर लोगों को जागरूक करेंगे।जनता को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत करने की आवश्यकता है।
जन- जन को केंद्र की जूमला सरकार के वादा खिलाफी एवं नकामी से अवगत कराना है।
इस हेतु हमें पंचायत एवं बूथ स्तर पर धारदार संगठन बनाना है और कार्यकर्ताओं को जनसरोकार से जुड़ कर चलने की आवश्यकता है।

सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव और प्रदेश सचिव बेलस तिरकी ने संबोधित करते हुए कहा अब समय आ गया है कि हम सब एक होकर भाजपा को केंद्र की सरकार से बेदखल करें।
ये लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं बल्कि देशवासियों की है।

सम्मेलन को वरिष्ठ कांग्रेसी जगता उराँव एवं लतीफ अंसारी ने भी संबोधित करते हुए क्हा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता फिर से कांग्रेस की ओर उम्मीद से देखने लगी है। नगड़ी प्रखंड के सभी 13 पंचायत के पंचायत अध्यक्षों ने भी अपनी -अपनी बात रखी।

सभा में मुख्य रूप से राँची जिला प्रभारी शिवकुमार भगत ,राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस के उपाध्यक्ष ऐनुल हक,महासचिव शाहिद अंसारी, महासचिव कृजीवन महतो, जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रवक्ता संजय सरैया, अकलीमा खातुन, मीनु सिंह, जिला सचिव रहमतुल्ला अंसारी, जिला महिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, प्रदेश सचिव बेलस तिर्की, महिला प्रखंड अध्यक्ष उषा देवी,नीलम देवी,युवा अध्यक्ष जमील अख्तर, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष तरुण तिर्की,मंडल अध्यक्ष अख्तर अंसारी सहित पूरे प्रखण्ड से बड़ी संख्या में9 कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply