Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश सफलतम कार्यकाल पूरा करने के लिए सम्मानित

राची, झारखण्ड | जुलाई | 05, 2023 ::

आज दिनांक 05 जुलाई 2023 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक व रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें सफलतम 03 वर्षो के कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता आशुतोष द्विवेदी ने उन्हें अंगवस्त्र एव पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपना कार्यकाल को पूरा किया है।

उन्होंने 3 वर्षो से पूरे प्रदेश से बूथ स्तर के सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है।
एक सामान्य कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा के सांसद होने तक उन्होंने संगठन को बढ़ाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मैं संगठन का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा।
भाजपा को मज़बूत करने के लिए हम सभी उर्जावान कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर झारखंड में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार को मिलकर बनाएंगे।

यही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर आनंद साही, विशाल कुमार, विकास कुमार, रिशु कुमार आदि कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply