Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मकर सक्रांति पर माहेश्वरी महिला समिति का भव्य आयोजन 

राची, झारखण्ड  | जनवरी | 14, 2023 ::  मकर संक्रांति , पोंगल, तिल सक्रांति , बिहू आदि नाम पर पर्व एक नाम अनेक, यही हमारे भारतीय संस्कृति की विशेषता है | सूर्य देव से जुड़े प्रमुख त्योहारों में से एक है मकर सक्रांति |

त्योहार की खुशियां और बढ़ जाती है जब सब मिलकर मनाते हैं, कुछ ऐसी ही सोच के साथ माहेश्वरी महिला समिति ने मकर सक्रांति पर एक भव्य आयोजन अपर बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में महिला एवं बच्चों के लिए किया |

कार्यक्रम सयोंजीका एवं सभी सदस्य ने नाचगाना गेम्स लजीज व्यंजन आदि सबकुछ की तैयारी की | प्रदेश उपाध्यक्ष & पूर्व अध्यक्ष संगीता चितलांगिया, ममता डागा, रेख कल्याणी, खुश्बू साबू शारदा लड्डा के सहयोग से रंग बिरंगी पतंग , छतरी आदि से सजाया गया | महिला एवं बच्चों के लिए अलग अलग खेल , कम्पटीशन , थाम्बोला की तैयारी ढेर सारे सरप्राइज गिफ्ट्स के साथ निधि बिहानी, भावना काबरा , विनीता चितलांगिया , रितिका सारदा ने की | खास उत्साह पतंग डेकोरेशन कम्पटीशन, मकर सक्रांति स्पेशल थाली डेकोरेशन के साथ सेल्फी कम्पटीशन में भी सभी ने हिस्सा लिया | इन सब के विजेता ओ को अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोर , उपाध्यक्ष अनीता साबू , वंदना मारू ने पुरस्कृत किया | सक्रांति स्पेशल खाना घेवर , फिन्नी, बादाम चिक्की, मुरी लड्डू के साथ टिकी चाट , पुचका, आदि लजीज वंजन निवर्त्तमान अध्यक्ष विजयश्री साबू के देख रेख में हुआ | आज के मुख्य अतिथि माहेश्वरी सभा अध्यक्ष शिव शंकर साबू , सचिव महेंद्र लखोटिया , किशन साबू , युवा संगठन से सौरव साबू , अंकुर डागा , हेमंत महेश्वरी के साथ माहेश्वरी महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष सुमन चितलांगिया, रेनू फलोर , सह सचिव कविता मंत्री , कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया , सह कोषाध्यक्ष रश्मि मालपानी , संगठन मंत्री सरिता चितलांगिया , सुमन बाहेती , पारुल फलोर , अनीता साबू , कुमुद लखोटिया, सीमा मालपानी , शशि डागा, अनीता बिहानी, लक्ष्मी चितलांगिया,नेहा साबू , रंजू मालपानी, रमा साबू , पूनम राठी , रेखा माहेश्वरी, आदि सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया | यह जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी |

 

Leave a Reply