मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में एनसीसी कंपनी, एनएसएस इकाई एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। जे.सी. बोस सभागार में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रविकांत चतुर्वेदी एवं डॉ. शिशिर कुमार महतो ने टीबी के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार खांसी, रात में पसीना, वजन कम होना तथा खांसी में खून आना जैसे लक्षणों पर तुरंत जांच करानी चाहिए। समय पर उपचार और दवाओं का पूरा कोर्स करना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों को बीसीजी टीका लगवाने तथा टीबी संक्रमित व्यक्ति को मास्क पहनने की सलाह दी गई।
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने छात्रों से टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राओं ने प्रश्न पूछे। संचालन कैडेट श्रीशा मनु ने किया तथा लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।




