Breaking News Latest News झारखण्ड

धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि 

 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 15, 2022 ::

धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्म दिवस पर बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने जल जंगल जमीन के लिए संघर्ष किया था आज उनके संघर्ष और बलिदान की दास्तां इस देश में सुनाई जाती है और उनके बताए गए मार्ग पर हम चलकर ही देश को सशक्त और मजबूत बना सकते हैं। जयंती और राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गठबंधन की सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन से मांग करता है कि ओबीसी का 27% आरक्षण राज्य में अविलंब लागू हो और नगर निकाय का चुनाव में ओबीसी का आरक्षण देने के बाद हो।
इस मौके पर माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष एसएन सिंह कुशवाहा वरिष्ठ नेत्री शोभा यादव पार्षद कृष्णा महतो, रामावतार कश्यप, कार्यालय प्रभारी अभय प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply